Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»खेल»भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम घोषित; दिग्गजों की वापसी, नए चेहरों को मौका
खेल

भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम घोषित; दिग्गजों की वापसी, नए चेहरों को मौका

News DriftBy News DriftMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम घोषित; दिग्गजों की वापसी, नए चेहरों को मौका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल (IPL) के ठीक बाद, 6 जून से शुरू हो रही इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया ने अपने ‘मिशन 2027’ की तैयारी शुरू कर दी है।

इस सीरीज में जहाँ कुछ सीनियर दिग्गजों की टीम में वापसी हुई है, वहीं घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले कई नए चेहरों को भी सेलेक्टर्स ने बड़ा मौका दिया है।

सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • इकलौता टेस्ट मैच: 6 जून से, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में।

  • पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला

  • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ

  • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई

एक ऐतिहासिक शुरुआत: यह पहला मौका है जब भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय (Bilateral) वनडे सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ मल्टी-नेशन कूप या आईसीसी इवेंट्स में ही टकराई हैं।

वापसी की राह पर टीम इंडिया: पुराना हिसाब चुकता करने का मौका

भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम है क्योंकि टीम इंडिया अपनी पिछली दोनों सीरीज (टेस्ट और वनडे) हार चुकी है:

  • पिछली टेस्ट सीरीज: पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।

  • पिछली वनडे सीरीज: जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद भारत सीरीज 2-1 से हार गया था।

आमने-सामने का रिकॉर्ड:

  • टेस्ट: भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 1 टेस्ट खेला गया है, जिसमें भारत विजयी रहा।

  • वनडे: दोनों टीमों के बीच अब तक 4 वनडे मैच हुए हैं, जिनमें से 3 भारत ने जीते हैं और 1 मुकाबला टाई रहा है।

IPL 2026: दिल्ली की जीत के बीच चमके रिकॉर्ड्स

रोहित-विराट का कमबैक, 3 नए खिलाड़ियों की लॉटरी

वनडे टीम में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, जो लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखेंगे। हालांकि, कप्तानी की कमान दोनों फॉर्मेट में युवा शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम पाते हुए प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और मानव सुथार को पहली बार भारतीय टीम का टिकट मिला है। इन तीनों को वनडे और टेस्ट दोनों स्क्वाड में शामिल किया गया है।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पड्डीकल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारत का वनडे स्क्वॉडः शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
News Drift
  • Website

Related Posts

ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेल : भारत के पदक विजेता

August 3, 2026

ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेल : भारत का शानदार प्रदर्शन

August 3, 2026

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026

July 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.