Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»खबर विशेष»रक्षाबंधन की मिठास पर पड़ेगी महंगाई की मार
खबर विशेष

रक्षाबंधन की मिठास पर पड़ेगी महंगाई की मार

NDMBy NDMAugust 23, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
रक्षाबंधन की मिठास पर पड़ेगी महंगाई की मार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब चीनी के बढ़े दामों ने इस बार रक्षाबंधन की मिठास में महंगाई का तड़का लगा दिया है। त्योहार नजदीक आते ही हर बार की तरह दूध और खोवा के दाम भी बढ़ गए हैं। हालांकि बड़े दुकानदार दाम बढ़ाने को लेकर अभी असमंजस में हैं, जबकि छोटे दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन की मिठाई एक-दो दिन पहले ही तैयार होती है, ऐसे में कच्चे माल के बढ़े दाम के आगे उनके पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। माना जा रहा है कि त्योहार पर कुछ मिठाइयों में पांच से 10 फीसदी तक की वृद्धि संभव है।

दूध-खोवा के दामों का पड़ेगा असर

बजरंग स्वीट्स के सुधीर जायसवाल के मुताबिक रक्षाबंधन के दौरान दूध और खोवा भी महंगा हो जाता है, क्योंकि इनकी खपत सामान्य दिनों के मुकाबले 10 गुना तक बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों के सामने भी दाम बढ़ाना मजबूरी बन जाता है। शर्मा स्वीट्स के दिनेश शर्मा बताते हैं कि अप्रैल में जब कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था, तब भी इसका असर मिठाइयों पर पड़ा था और उस दौरान करीब 5% दाम बढ़े थे। उनका कहना है कि अगर रक्षाबंधन पर दूध-खोवा के दाम भागते हैं, तो कुछ मिठाइयों पर इसका असर जरूर पड़ेगा।

पिस्ता-बादाम भी बढ़ाएंगे दाम

मां वैष्णो स्वीट्स के मनीष गुप्ता के अनुसार, त्योहार पर मिठाई के दामों पर कच्चे माल की महंगाई का असर जरूर दिखेगा। इस बार चीनी के साथ-साथ पिस्ता-बादाम के दाम भी करीब 20% तक चढ़ गए हैं। मेवे के दामों में भी इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर मिठाई की कीमतों पर पड़ना तय है।

चीनी के दाम 20 रुपये अधिक

पिछले साल रक्षाबंधन के आसपास चीनी के दाम 45 से 50 रुपये किलो थे। इस बार यह बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। हालांकि विक्रेताओं का कहना है कि मिठाई बनाने में खोया और दूध ज्यादा इस्तेमाल होता है, और इन दोनों की प्राकृतिक मिठास के कारण चीनी का उपयोग अपेक्षाकृत कम करना पड़ता है। लिहाजा, चीनी के बढ़े दामों का मिठाई की कीमतों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

दूध की खपत बढ़ जाती है

रक्षाबंधन पर कॉलोनी और मोहल्लों के बाजारों में मिठाई की दुकानों की बाढ़ सी आ जाती है। साल भर छोटी दुकान चलाने वाले दुकानदार भी रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपनी दुकान को खास तौर पर सजा लेते हैं। रक्षाबंधन पर आम दिनों के मुकाबले दूध और खोवा की खपत 10 गुना तक बढ़ जाती है।

आठ से दस गुना बढ़ जाती है बिक्री

शिवा मिष्ठान के अनिल बताते हैं कि रक्षाबंधन पर रोजाना के मुकाबले आठ से 10 गुना ज्यादा मिठाई की बिक्री हो जाती है। इस दिन के लिए दुकानदार सप्ताह भर पहले से तैयारी में जुट जाते हैं, और भीड़ को संभालने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों की भी मदद लेनी पड़ती है।

बड़े दुकानदार असमंजस में

लखनऊ में मिठाई की दुकानों की श्रृंखला चलाने वालों का कहना है कि रक्षाबंधन एक दिन का पर्व है, इसलिए वे पहले ही दिवाली और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की महंगाई का असर मिठाइयों पर दिखा चुके हैं। अब चीनी महंगी होने का इस पर विशेष असर नहीं पड़ेगा, इसलिए वे रक्षाबंधन पर अलग से दाम नहीं बढ़ाएंगे।

छेना और मिक्स मिठाई की मांग ज्यादा

दुकानदारों के मुताबिक राखी पर बाजार में छेना और मिक्स मिठाई की मांग सबसे ज्यादा रहती है, क्योंकि यह मिठाई घरों में नाश्ते वगैरह में भी इस्तेमाल होती है। कंचन स्वीट्स के शिवम बताते हैं कि दिवाली में प्रति किलो औसतन 20 रुपये की बढ़ोतरी पहले ही हो चुकी है, ऐसे में रक्षाबंधन पर अलग से दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे।

ड्राई फ्रूट्स व चॉकलेट की बिक्री ज्यादा नहीं

विक्रेताओं के अनुसार ड्राई फ्रूट्स दिवाली में ज्यादा बिकते हैं। कुछ साल पहले चॉकलेट्स की बिक्री ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब यह चलन कमजोर पड़ चुका है और चॉकलेट अब दुकानों पर बहुत कम नजर आती हैं।


मिठाई और अन्य सामग्री के मौजूदा दाम (एक नजर में)

शुगर फ्री मिठाई

  • रसमलाई — ₹40/पीस
  • फिट बाइट (अंजीर) — ₹1800/किलो
  • काजू बर्फी (स्टीविया बेस्ड) — ₹1800/किलो

08 प्रकार की खोए से बनी मिठाइयां व बर्फी बिक रही हैं ₹800 प्रति किलो

रिफाइंड की मिठाई प्रति किलो

  • बेसन के लड्डू — ₹280
  • मोतीचूर के लड्डू — ₹300
  • मिक्स — ₹400
  • घेवर — ₹640
  • सोन बतासा (देसी घी) — ₹800
  • बेसन लड्डू (देसी घी) — ₹800
  • मिक्स (देसी घी) — ₹800
  • रसमलाई — ₹20/पीस

ड्राई फ्रूट्स प्रति किलो

  • काजू — ₹1800
  • बादाम — ₹1400
  • किशमिश — ₹840
  • पिस्ता — ₹2000

ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक (सामग्री के अनुसार) — ₹1300 से ₹3000 तक

मिठाइयों के दाम — 2025 बनाम वर्तमान (प्रति किलोग्राम)

मिठाई 2025 अब
खोया बर्फी ₹760 ₹800
मिक्स मिठाई प्रीमियम ₹1500-2500 ₹1600-2600
घेवर ₹800-1000 ₹900-1200
केसर पाक ₹600 ₹700
गुलाब जामुन ₹18/पीस ₹20/पीस
रसगुल्ले ₹20/पीस ₹25/पीस
काजू कलश ₹1420 ₹1500
छेना मिठाई ₹680 ₹800
प्योर पिस्ता बर्फी ₹4200 ₹4400
नारियल बर्फी ₹560 ₹600
काजू कतली ₹1400 ₹1460

चीनी के दाम: वर्तमान ₹70/किलो, वर्ष 2025 में ₹45/किलो

कुल मिलाकर बाजार में मिठाइयों के दाम में पांच से 10 फीसदी तक का इजाफा संभव माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

‘आपके अकाउंट से 50 हजार डेबिट हुए हैं’, मैसेज आए तो दें ध्यान

September 24, 2026

महंगाई की मार: दालों की कीमतों में उछाल, अरहर 20 रुपये महंगी

September 24, 2026

कैंसर की दवा 2700 की, MRP 27000 — सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और भारत में दवा मूल्य नियंत्रण

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.