UPMSCL: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आपूर्ति की जाने वाली विटामिन डी-3 की दवा के दो बैच की जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन ने कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। खास बात यह है कि इसी कंपनी के खिलाफ पहले भी इसी दवा के दो से अधिक बैच के मानक गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। दो बैच जांच में फेल मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कंपनी के उत्पाद…
Author: NDM
साइबर ठग बैंक ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजकर उनके खातों से रकम उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों ठगों की ओर से लोगों को ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए हैं। इसके बाद ग्राहक से कथित ट्रांजेक्शन को रोकने के नाम पर जवाब मांगा जाता है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे किसी भी अनजान संदेश पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। यदि मैसेज में दिए गए निर्देश के अनुसार ग्राहक ‘No’ का जवाब देता है तो ठग बातचीत को आगे बढ़ाकर…
बारिश के बाद शहर की खराब सड़कों, जलभराव और अधूरे विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम अपने पुनरीक्षित बजट में कई महत्वपूर्ण मदों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने एक अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें पुनरीक्षित बजट को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है। बजट पारित होने के बाद सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। सड़कों के निर्माण के लिए महापौर और नगर आयुक्त की निधि में भी 10-10 करोड़ रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव है। पुनरीक्षित बजट में…
राजधानी के खुदरा बाजार में अरहर, उड़द समेत कई प्रमुख दालों की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान तेजी दर्ज की गई है। बाजार में अरहर दाल के भाव में करीब 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा उड़द दाल 135-145 रुपये, मूंग दाल 150-160 रुपये, चना दाल 130 रुपये और मसूर दाल 90-95 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। कारोबारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पैक्ड ब्रांडेड दालों की कीमतों में भी करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। दालों के दाम बढ़ने का असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट…
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार उन फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई, जो उनके मुताबिक उनकी जानकारी या सलाह के बिना लिए गए। इन आपत्तियों का संबंध मुख्य रूप से फॉर्म-6 में बदलाव, वोटर नाम हटाने-जोड़ने, अपीलों और वोटर डेटाबेस के नियंत्रण से था। ये सब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली पर उठे सवाल 1. सामूहिक निर्णय की भावना। संविधान और कानून की व्याख्या के अनुसार CEC “बराबरों में पहले” हैं,…
उत्तर प्रदेश में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों के खिलाफ चालान की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने चालान को चुनौती दे सकेंगे। इसके लिए चालान जारी होने के बाद निर्धारित समयसीमा में आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत चालान जारी होने के 45 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके बाद संबंधित मामले को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। यदि वाहन चालक चालान से असहमत है तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा…
ऐप से टैक्सी बुक करने का चलन बढ़ा, तो उसके साथ ड्राइवरों की शिकायतें भी बढ़ीं: भारी कमीशन, तय आमदनी का अभाव और कंपनियों की मनमानी। यात्रियों को भी पीक ऑवर में बढ़े हुए किराये की मार झेलनी पड़ती है। इन्हीं शिकायतों के बीच ‘भारत टैक्सी’ एक अलग मॉडल के साथ सामने आई है। क्या है भारत टैक्सी? यह देश का पहला सहकारी टैक्सी नेटवर्क है, जिसे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। इसमें ड्राइवर केवल सेवा देने वाले नहीं, बल्कि शेयरधारक और सह-मालिक भी होते हैं। इसका संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) करती है।…
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाने की मांग की है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप राहुल गांधी ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा…
आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में मंगलवार को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए महिला टी-20 क्रिकेट के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से रौंदकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत का पहला गोल्ड मेडल था, और इससे पहले भारत ने इन खेलों में 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और श्रीलंका के सामने 217 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। जवाब में श्रीलंकाई टीम दबाव में बुरी…
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच दवाओं की कीमतों, जेनेरिक दवाओं, मेडिकल डिवाइस और डॉक्टरों की प्रिस्क्रिप्शन व्यवस्था को नियंत्रित करने की मांग वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें बेंच ने दवाओं के MRP और प्राइस टू रिटेलर यानी PTR के बीच भारी अंतर पर सवाल उठाए। कोर्ट के सामने आया कि कैंसर की कई ऐसी जरूरी दवाएं हैं, जिनकी कीमत रिटेलर के लिए (PTR) 2700 रुपये है, लेकिन उन्हें मरीजों के लिए 27000 रुपये (MRP) में बदल दिया जाता है — यानी निर्माता से रिटेलर तक पहुँचते-पहुँचते जो दवा 2700…