Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»खबर विशेष»महंगाई की मार: दालों की कीमतों में उछाल, अरहर 20 रुपये महंगी
खबर विशेष

महंगाई की मार: दालों की कीमतों में उछाल, अरहर 20 रुपये महंगी

NDMBy NDMSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
महंगाई की मार: दालों की कीमतों में उछाल, अरहर 20 रुपये महंगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राजधानी के खुदरा बाजार में अरहर, उड़द समेत कई प्रमुख दालों की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान तेजी दर्ज की गई है। बाजार में अरहर दाल के भाव में करीब 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा उड़द दाल 135-145 रुपये, मूंग दाल 150-160 रुपये, चना दाल 130 रुपये और मसूर दाल 90-95 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

कारोबारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पैक्ड ब्रांडेड दालों की कीमतों में भी करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। दालों के दाम बढ़ने का असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के साथ-साथ घरेलू बजट पर भी पड़ने की आशंका है।

मांग बढ़ने से बाजार पर दबाव

व्यापारियों के अनुसार दालों की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं। इस साल कर्नाटक में मानसून कमजोर रहने से उत्पादन प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते विदेशों से दालों का आयात बढ़ाया जा रहा है। वहीं थोक बाजार में अरहर दाल की कीमत भी लगातार ऊपर जा रही है।

मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता के मुताबिक, थोक बाजार में अरहर दाल की कीमत में पिछले दिनों 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्रामतक की तेजी आई है। अरहर दाल की कीमत बढ़कर करीब 108 से 123 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

घरों में सबसे ज्यादा खपत

लखनऊ में दालों की कुल खपत करीब 4,000 क्विंटल प्रतिदिन बताई गई है। इसमें लगभग 2,000 क्विंटल अरहर और उड़द समेत अन्य दालों की खपत होती है। दालों की कुल मांग में घरेलू उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। इसके बाद होटल-ढाबों और रेस्टोरेंट की मांग रहती है।

इन राज्यों से होती है लखनऊ में आपूर्ति

लखनऊ के बाजार में दालों की आपूर्ति देश के विभिन्न राज्यों से होती है।

  • अरहर दाल: कर्नाटक के गुलबर्गा क्षेत्र से बड़े पैमाने पर आपूर्ति।
  • चना, मसूर और मूंग: मध्य प्रदेश के कटनी, इंदौर और जबलपुर से आपूर्ति।
  • अरहर और उड़द: महाराष्ट्र के लातूर, अकोला और सोलापुर से आवक।
  • चना, मसूर और उड़द: बुंदेलखंड के बांदा, महोबा और ललितपुर से भी आपूर्ति।
  • मूंग और मोठ: राजस्थान के जयपुर और बीकानेर से आवक।

खुदरा बाजार में दालों के नए भाव

दाल पुराना भाव नया भाव (रुपये/किग्रा)
अरहर दाल 120-125 135-145
उड़द दाल (हरी) 140-150 150-160
उड़द दाल (काली) 125 130
मूंग दाल 120 130
चना दाल 85 90-95
मटर दाल 55 60
राजमा 130 140
छोला 100-120 110-125
मसूर दाल 90 95-100

व्यापारियों का कहना है कि यदि आपूर्ति और उत्पादन की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दालों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

‘आपके अकाउंट से 50 हजार डेबिट हुए हैं’, मैसेज आए तो दें ध्यान

September 24, 2026

SIR पर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

September 24, 2026

चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, तत्काल हटाने की मांग

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.