Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राज्य»उत्तरप्रदेश»आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत: परिवार को मिलेगा 40 लाख तक का बीमा सुरक्षा कवच
उत्तरप्रदेश

आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत: परिवार को मिलेगा 40 लाख तक का बीमा सुरक्षा कवच

NDMBy NDMSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत: परिवार को मिलेगा 40 लाख तक का बीमा सुरक्षा कवच
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम की आधिकारिक वेबसाइट और लोगो का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बढ़े हुए पारिश्रमिक के प्रतीकात्मक चेक कर्मियों को सौंपे और घोषणा की कि अब आउटसोर्स कर्मियों तथा उनके परिवार को 40 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

17-20 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री के अनुसार, निगम की स्थापना से प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों सहित करीब 17 से 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। अब कोई भी कंपनी किसी आउटसोर्स कर्मी को सीधे नौकरी से नहीं निकाल सकेगी। इसके लिए पहले सरकार को सूचित करना होगा और जांच पूरी होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख सुविधाएं एक नजर में:

  • समय पर वेतन – प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच वेतन सीधे कर्मी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • EPF व ESI अंशदान – नियमित रूप से भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का अंशदान जमा होगा, जिससे ESI अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • सर्विस चार्ज का भार सरकार पर – आउटसोर्स एजेंसी को दिया जाने वाला सर्विस चार्ज अब सरकार वहन करेगी, जिससे कर्मचारी की सैलरी से कोई कटौती नहीं होगी।
  • मातृत्व अवकाश सहित अन्य लाभ – सभी वैधानिक सेवा लाभ, जिनमें मातृत्व अवकाश भी शामिल है, कर्मियों को मिलेंगे।
  • आयुष्मान भारत योजना – कर्मी व उनके परिवार को इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध होगा।
  • दुर्घटना व आपदा बीमा कवर – दुर्घटना, आकस्मिक घटना या आपदा में जान गंवाने की स्थिति में निर्धारित श्रेणी के अनुसार परिवार को 20 से 40 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।

सरकार की मंशा

‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम’ के गठन का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों को रोजगार सुरक्षा, वित्तीय स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस पहल से न केवल कर्मियों की नौकरी को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य व भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

UPMSCL: दवा में गड़बड़ी मिली, कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

September 24, 2026

महापौर और नगर आयुक्त की निधि 10-10 करोड़ बढ़ेगी, सुधारों पर जोर

September 24, 2026

यूपी में नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.