Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»खबर विशेष»भ्रष्टाचार पर सख्ती: कानपुर के दो एआरटीओ निलंबित
खबर विशेष

भ्रष्टाचार पर सख्ती: कानपुर के दो एआरटीओ निलंबित

NDMBy NDMSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
भ्रष्टाचार पर सख्ती: कानपुर के दो एआरटीओ निलंबित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

परिवहन विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बस्ती जिले के बाद अब कानपुर में अनियमितताओं में लिप्त पाए गए दो एआरटीओ को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबित किए गए अधिकारियों में एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय सोमलता यादव और एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार शामिल हैं। दोनों को फिलहाल एआरटीओ मुख्यालय से संबद्ध रखा गया है।

दो लिपिकों समेत 15 के खिलाफ दर्ज था केस

बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों समेत दो लिपिकों सहित कुल 15 लोगों के विरुद्ध पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका था। भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कानपुर की जिलाधिकारी ने 24 अगस्त को परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण करवाया था, जिसमें गड़बड़ियां सामने आई थीं।

एआरटीओ प्रशासन को कारण बताओ नोटिस

इसके अलावा एआरटीओ प्रशासन राकेंद्र सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री की दो टूक: भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

परिवहन मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

‘आपके अकाउंट से 50 हजार डेबिट हुए हैं’, मैसेज आए तो दें ध्यान

September 24, 2026

महंगाई की मार: दालों की कीमतों में उछाल, अरहर 20 रुपये महंगी

September 24, 2026

कैंसर की दवा 2700 की, MRP 27000 — सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और भारत में दवा मूल्य नियंत्रण

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.