Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राज्य»उत्तरप्रदेश»प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए TET अनिवार्य, बीएड अभ्यर्थियों को भी मौका
उत्तरप्रदेश

प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए TET अनिवार्य, बीएड अभ्यर्थियों को भी मौका

NDMBy NDMSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए TET अनिवार्य, बीएड अभ्यर्थियों को भी मौका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश में एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्राइमरी अनुभाग में शिक्षकों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य होगी। टीईटी पास करने के बाद ही अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

नए नियमों के तहत बीएड के साथ डीएलएड (डीएलएड/बीटीसी) की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भी शिक्षक भर्ती में अवसर दिया गया है।वहीं, प्राइमरी अनुभाग में 28 वर्ष तक सेवा देने वाले प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) शिक्षकों को भी योग्य माना गया है।

प्रधानाचार्य पद की योग्यता में भी बदलाव

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य (इंटरमीडिएट स्तर) के पद के लिए अब कम से कम चार वर्ष का अनुभव और 30 वर्ष से कम आयु नहीं होने की शर्त रखी गई है। वहीं हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक पद के लिए भी कम से कम चार वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा।

भर्ती के लिए परास्नातक (पीजी) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा बीएड की योग्यता अनिवार्य होगी। हाईस्कूल स्तर के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद के लिए भी पीजी में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे। बीएड के साथ बीपीएड पास अभ्यर्थियों को भी अर्ह माना जाएगा।

प्रदेश में वर्तमान में 4512 एडेड माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें प्रधानाचार्य के 1172 और प्रधानाध्यापक के 1475 पद रिक्त बताए गए हैं।

टीईटी प्रत्यावेदन 10 सितंबर तक ई-मेल से

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 के परिणाम से संबंधित अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन के लिए भी प्रक्रिया जारी की है। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर 10 सितंबर तक भेज सकेंगे। आयोग कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शिक्षक दिवस से शुरू होगा विशेष TET

प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) आयोजित की जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से इस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

UPMSCL: दवा में गड़बड़ी मिली, कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

September 24, 2026

महापौर और नगर आयुक्त की निधि 10-10 करोड़ बढ़ेगी, सुधारों पर जोर

September 24, 2026

यूपी में नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.