Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राज्य»उत्तरप्रदेश»लखनऊ में छह नई टाउनशिप को मंजूरी, 50 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में छह नई टाउनशिप को मंजूरी, 50 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना

NDMBy NDMSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
लखनऊ में छह नई टाउनशिप को मंजूरी, 50 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राजधानी में सुनियोजित आवासीय विकास को गति देने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने छह नई टाउनशिप परियोजनाओं के डीपीआर को मंजूरी दे दी है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई एलडीए बोर्ड की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। टाउनशिप विकसित होने के बाद करीब 50 हजार लोगों को नए प्लॉट, मकान और फ्लैट उपलब्ध होंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 2.50 लाख लोगों के निवास की क्षमता विकसित होने का अनुमान है।

गरीबों के लिए 20 फीसदी आवास आरक्षित

एलडीए ने सभी टाउनशिप में 20 प्रतिशत आवास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए अनिवार्य किए हैं। इसके तहत गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध हो सकेंगे। प्राधिकरण के मुताबिक इससे नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलने के साथ अवैध कॉलोनियों के विस्तार पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

छह टाउनशिप में हजारों एकड़ में होगा विकास

बोर्ड से मंजूर परियोजनाओं में केएसएमबी की 81.87 एकड़, मानस इंडिया की 48.53 एकड़, शिखा एस्टेट की 235 एकड़, शालीमार कॉर्प की 52.686 एकड़, नागिया इनक्लेव की 50 एकड़ और बाबा इंफ्रा डेवलपर्स की 51.94 एकड़ की टाउनशिप शामिल हैं।

इन परियोजनाओं में आवासीय विकास के साथ सड़क और अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

सुल्तानपुर रोड-बक्शी का तालाब क्षेत्र में सबसे बड़ी टाउनशिप

शिखा एस्टेट की 235 एकड़ की टाउनशिप इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी है। इसे सुल्तानपुर रोड स्थित मस्तेमऊ-बक्शी का तालाब क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा शालीमार कॉर्प की करीब 52.69 एकड़ और नागिया इनक्लेव की 50 एकड़ की परियोजना को भी मंजूरी मिली है।

ओमेक्स और विराज की संशोधित डीपीआर भी पास

एलडीए बोर्ड ने विराज कंस्ट्रक्शन की संशोधित डीपीआर को भी स्वीकृति दे दी है। पहले यह परियोजना 322.60 एकड़ में प्रस्तावित थी, जिसे संशोधित कर 303.05 एकड़ कर दिया गया है।

कुकरैल और बीबीडी क्षेत्र में भी नए प्रोजेक्ट

केएसएमबी ग्रुप की 81.87 एकड़ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप को भी मंजूरी मिली है। यह परियोजना वेली-शिवालर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और कुकरैल क्षेत्र में विकसित की जाएगी। वहीं बाबा इंफ्रा डेवलपर्स की ग्राम माती, रायबरेली रोड स्थित 51.94 एकड़ की टाउनशिप को भी हरी झंडी दी गई है।

कमालापुर, फिरोज, बीकेटी और बीबीडी क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं के तहत करीब 9,660 प्लॉट और मकान विकसित किए जाएंगे, जबकि 2,540 आवास ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।

मानस इंडिया की 48.53 एकड़ की टाउनशिप को कुकरैल पिकनिक स्पॉट रोड पर विकसित करने की स्वीकृति दी गई है। इससे राजधानी के बाहरी इलाकों में आवासीय विस्तार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

UPMSCL: दवा में गड़बड़ी मिली, कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

September 24, 2026

महापौर और नगर आयुक्त की निधि 10-10 करोड़ बढ़ेगी, सुधारों पर जोर

September 24, 2026

यूपी में नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.