Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राज्य»उत्तरप्रदेश»पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी महंगी, सप्ताहांत पर घूमना पड़ेगा महंगा
उत्तरप्रदेश

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी महंगी, सप्ताहांत पर घूमना पड़ेगा महंगा

NDMBy NDMSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी महंगी, सप्ताहांत पर घूमना पड़ेगा महंगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को अब सफारी के लिए अधिक शुल्क देना होगा। सप्ताहांत में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का टिकट महंगा कर दिया गया है। नए शुल्क के तहत शनिवार और रविवार को प्रति व्यक्ति टिकट 200 रुपये का होगा।

अभी तक सप्ताहांत पर सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपये शुल्क लिया जाता था। वहीं, अन्य दिनों में 120 रुपये का टिकट निर्धारित है। विदेशी पर्यटकों के लिए भी शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें सप्ताहांत में प्रति व्यक्ति 1000 रुपये और अन्य दिनों में 800 रुपये का भुगतान करना होगा।

पर्यटन सीजन से पहले दरों में बदलाव

बुधवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्तावित दरों और विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में पर्यटन सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। वन विभाग के अधिकारियों को संरक्षण और पर्यटकों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

UPMSCL: दवा में गड़बड़ी मिली, कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

September 24, 2026

महापौर और नगर आयुक्त की निधि 10-10 करोड़ बढ़ेगी, सुधारों पर जोर

September 24, 2026

यूपी में नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.