Author: NDM

उत्तर प्रदेश में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 61 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक शिक्षक को दो वर्ष का सेवा विस्तार देने के साथ 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को पुरस्कार विजेता शिक्षकों की सूची जारी की गई। प्रदेश के 75 जिलों में से इस बार 61 जिलों के एक-एक शिक्षक का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। वहीं, 14 जिलों से किसी शिक्षक का चयन पुरस्कार…

Read More

महीने की पहली तारीख के साथ ही आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। 1 सितंबर 2026 से देशभर में दूध और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है, जिसका सीधा असर घरेलू बजट के साथ-साथ रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और कैटरिंग कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है। दूध हुआ महंगा मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) के अनुसार, तबेला (खुले) दूध की कीमत अब 93 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 102 रुपये प्रति लीटर कर दी गई…

Read More

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर/महमदपुर गांव में मनौरी बाजार के पास चल रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। हादसे का पूरा घटनाक्रम पटाखा बनाने के दौरान अचानक हुए इस भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई और आसपास के पांच-छह मकान भी क्षतिग्रस्त होकर ढह गए। जिलाधिकारी…

Read More

ज़ी ग्रुप के संस्थापक और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) से बड़ी राहत मिली है। NCLT ने उनकी व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया (personal insolvency resolution process) के तहत प्रस्तुत पुनर्भुगतान योजना को मंज़ूरी दे दी है। इसके तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कुल 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकृत दावों के बदले उन्हें महज 6.5 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। अगर इसका प्रतिशत निकालें तो यह लगभग 99.97 प्रतिशत कर्ज माफी के बराबर है — यानी लेनदारों को हर 100 रुपये के दावे पर सिर्फ 3 पैसे वापस मिलेंगे। मामले की पृष्ठभूमि यह…

Read More

बहराइच और नेपाल के नेपालगंज के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड के बीच नवनिर्मित विद्युतीकृत ब्रॉडगेज रेल लाइन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली डेमू ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार शुरू किया गया। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में हाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई जनहानि पर शोक…

Read More

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की 26 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:45 बजे शामली के आर्यपुरी इलाके में हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक अंकित जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लगभग 18 राउंड फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी। एनकाउंटर की पूरी कहानी हत्या के पांच दिन बाद, 31 अगस्त की सुबह शामली पुलिस और STF ने दो संदिग्ध शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनकी पहचान सोनीपत (हरियाणा) निवासी सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित पुत्र महेश के रूप में हुई। दोनों पर…

Read More

उन्नाव में एनजीओ संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र की हत्या महज आपसी विवाद का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संपत्ति और पैसों से जुड़ी एक सुनियोजित साजिश थी। आरोप है कि मकान-दुकान और करीब 12 लाख रुपये के लालच में हत्या की सुपारी दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को रास्ते से हटाने के लिए शूटरों से संपर्क किया गया था। इसके बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और मौका देखकर वारदात…

Read More

पुरानी तहसील और निबंधन कार्यालय के आसपास नाले व सड़क पर बने वकीलों के 58 चैंबरों के खिलाफ रविवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुआ अभियान देर शाम तक चला। चैंबरों को हटाए जाने के बाद सड़क के बड़े हिस्से से अतिक्रमण साफ हो गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि 72 चैंबर…

Read More

उत्तरप्रदेश में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी संभालने वाले नियोजन विभाग में निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कैबिनेट से निर्धारित निविदा शर्तों को विभागीय स्तर पर बदलकर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिससे एक कंपनी को उप-ठेकेदार के जरिए बड़े मूल्य के कार्य दिलाने का रास्ता खुल गया। मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि जिस व्यवस्था में सब-कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से काम देने का प्रावधान नहीं था, उसमें बाद में बदलाव किए जाने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, जनवरी 2024 में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली गवर्निंग…

Read More

उत्तर प्रदेश देश की कुल आबादी का 16.51 प्रतिशत हिस्सा रखता है, जबकि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में उसकी हिस्सेदारी महज 7.3 प्रतिशत है। इतनी बड़ी आबादी और अपेक्षाकृत सीमित भूभाग वाले इस राज्य में इन दिनों एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारों और अन्य बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का जाल तेजी से फैल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए करीब 9,500 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया, जिसमें 519 गांवों के किसान प्रभावित हुए। इसके किनारे विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए 300 हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि प्रस्तावित है। विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए प्रयागराज में अकेले करीब 210 हेक्टेयर…

Read More