Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राज्य»उत्तरप्रदेश»लखनऊ विश्वविद्यालय में हड़कंप: छात्रा से कथित अश्लील बातचीत और पेपर लीक ऑफर मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय में हड़कंप: छात्रा से कथित अश्लील बातचीत और पेपर लीक ऑफर मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

News DriftBy News DriftMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
लखनऊ विश्वविद्यालय में हड़कंप: छात्रा से कथित अश्लील बातचीत और पेपर लीक ऑफर मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को B.Sc. अंतिम वर्ष की एक छात्रा के साथ फोन पर अश्लील बातचीत करने और परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने का लालच देकर प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर प्रोफेसर और छात्रा के बीच बातचीत के कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की भी की है।

यह है मामला :

  • सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो क्लिप में आरोपी प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह बीएससी छठे सेमेस्टर की एक छात्रा पर मिलने आने के लिए लगातार दबाव बनाते सुने जा सकते हैं।
  • ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहकर संबोधित कर रहा हैं और कह रहा है की “मैंने तुम्हारे लिए कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर आउट करके रखे हैं। यह एफर्ट मैंने सिर्फ तुम्हारे लिए किया है। तुम परीक्षा से पहले आकर मुझसे मिल लो और पेपर ले जाओ।”
  • छात्रा ने प्रोफेसर के इस अनुचित ऑफर को ठुकरा दिया और फोन कटने के बाद ऑडियो में यह कहती सुनाई दे रही है कि यह आदमी उसे जबरन पेपर देना चाहता है ताकि वह इसी बहाने उसे अपने ऑफिस बुलाकर दोबारा छेड़खानी कर सके। इस पूरी प्रताड़ना के कारण छात्रा गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
  • जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो छात्रा ने जूलॉजी विभाग की एक महिला प्रोफेसर से शिकायत की और सबूत के तौर पर ऑडियो क्लिप सौंपे, जिसके बाद इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई और ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति

  • मामला सामने आते ही लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी प्रोफेसर की तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन किया।
  • विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति को मामले की जांच सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
  • प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संस्थान की गरिमा और शैक्षणिक माहौल को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय इस तरह के मामलों में ‘ज़ीरो टॉलरेंस नीति’ का पालन करता है।

पुलिस द्वारा कार्यवाही:

  • विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की तहरीर पर लखनऊ के हसनगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया है कि प्रोफेसर की यह हरकत न केवल परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का दावा करती है, बल्कि छात्रा की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर परमजीत सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, महानगर द्वारा की जा रही है।

आरोपी प्रोफेसर का पक्ष

दूसरी ओर, पुलिस हिरासत में जाने से पहले आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका दावा है कि विश्वविद्यालय के भीतर चल रही आंतरिक राजनीति के कारण उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ऑडियो क्लिप्स की सत्यता और पेपर लीक के दावों की गहनता से जांच कर रही है।

अगर आरोप सही हैं तो यह सिर्फ परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ नहीं बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी बड़ा सवाल है, शिक्षा के मंदिर में बैठे ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों खासकर छात्राओं का भरोसा बना रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
News Drift
  • Website

Related Posts

UPMSCL: दवा में गड़बड़ी मिली, कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

September 24, 2026

महापौर और नगर आयुक्त की निधि 10-10 करोड़ बढ़ेगी, सुधारों पर जोर

September 24, 2026

यूपी में नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.