Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राज्य»उत्तरप्रदेश»पोस्टिंग कराने को घूस लेने में डिप्टी कलेक्टर पर केस
उत्तरप्रदेश

पोस्टिंग कराने को घूस लेने में डिप्टी कलेक्टर पर केस

NDMBy NDMSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

एसडीएम न्यायालय में अहमद फौजदारी लिपिक के पद पर तैनाती कराने का भरोसा देकर दो लाख रुपये लेने के आरोप में हसनपुर के तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर गोरखपुर के पद पर तैनात सुदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तैनाती नहीं होने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो पीड़ित को धमकाया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के लालबाग निवासी मोहम्मद यूनुस वर्ष 2024 में तहसील में उर्दू अनुवादक एवं सहायक वासिल बाकीनवीस के पद पर तैनात थे। यूनुस का आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार सुदीप कुमार ने एसडीएम न्यायालय में अहमद फौजदारी लिपिक के पद पर उनकी तैनाती कराने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई।

यूनुस के मुताबिक, उन्होंने अपने परिचित कामिल सैफी के माध्यम से एक जनवरी 2024 को दो लाख रुपये तहसीलदार को भिजवाए। इसके बावजूद संबंधित पद पर उनकी तैनाती नहीं हुई। जब उन्होंने दी गई रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उन्हें टरकाया गया और बाद में धमकी भी दी गई।

मामले में शिकायत के बाद अदालत की शरण ली गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रुपये के लेन-देन, तैनाती का भरोसा दिए जाने और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

UPMSCL: दवा में गड़बड़ी मिली, कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

September 24, 2026

महापौर और नगर आयुक्त की निधि 10-10 करोड़ बढ़ेगी, सुधारों पर जोर

September 24, 2026

यूपी में नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.