उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जनवरी तक स्कूटी उपलब्ध कराने की तैयारी है। योजना के तहत स्कूटी उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जेम (GeM) पोर्टल पर बिड जारी कर दी है। चयनित कंपनी को स्कूटियों की आपूर्ति के लिए अधिकतम 100 दिनों का समय दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग सितंबर के अंत तक स्कूटी खरीद की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इसके बाद चयनित कंपनी को आपूर्ति का आदेश दिया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने…
Author: NDM
यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक जाम कम करने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनसहभागिता की पहल शुरू की है। इसके तहत आम नागरिकों से यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। यातायात पुलिस का मानना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों के अनुभव और सुझाव काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से यातायात पुलिस चौकियों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को समझने और उनका व्यावहारिक समाधान तलाशने के साथ-साथ विभागों की…
प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था में लगातार सुधार का असर अब आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। एक मई से अब तक 135 दिनों में 74 दिन उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वाधिक विद्युत मांग की आपूर्ति करने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, 37 दिन प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। इस तरह 135 में से 111 दिन उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल रहा और बिजली की मांग को पूरा करने में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार की ओर से लगातार व्यवस्था मजबूत की जा रही…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक स्टील कारखाने में लोहे से स्टील बनाने की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाले औद्योगिक कचरे स्टील स्लैग का इस्तेमाल कर दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाई गई है। इस उपलब्धि को पर्यावरण के अनुकूल सड़क निर्माण और औद्योगिक अपशिष्ट के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। परियोजना को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। करीब 1.85 किलोमीटर लंबी और चार लेन वाली इस सड़क के निर्माण में लगभग दो लाख टन प्रोसेस्ड स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री…
उत्तरप्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में जल्द लागू किया जाएगा। इसके लिए दो समितियों का गठन किया गया है। इनमें एक समिति एआई पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी और दूसरी एआई पॉलिसी इंप्लीमेंटेशन कमेटी है। राज्यपाल ने वैज्ञानिकों से कहा कि एआई का सुरक्षित उपयोग बड़ी चुनौती है और इस दिशा में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शिक्षक या छात्र एआई का दुरुपयोग कर समाज को नुकसान न पहुंचा सकें। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में दो दिवसीय एआई मंथन-2.0 के समापन समारोह में राज्यपाल ने कहा…
13 सितंबर 2026 को मुंबई में भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा शासित सभी 21 राज्यों में वर्ष 2029 से पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने की दिशा में जरूरी प्रयास किए जाएंगे। शाह ने तीन तलाक कानून को मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए यह भरोसा जताया कि अगले लोकसभा चुनाव (2029) से…
भारत की मेज़बानी में 12-13 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ। यह सम्मेलन भू-राजनीतिक तनावों, व्यापार युद्ध और वैश्विक संघर्षों के बीच हुआ, जिसमें ग्यारह सदस्यीय समूह ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सर्वसम्मति दिखाई। आइए पहले संक्षेप में जानते हैं कि ब्रिक्स क्या है, और फिर विस्तार से इस सम्मेलन के हर पहलू को समझते हैं। ब्रिक्स क्या है? ब्रिक्स की शुरुआत 2006 में हुई थी और इसका मूल नाम इसके संस्थापक चार देशों — ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन (BRIC) — के पहले अक्षरों से बना था। 2010 में…
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना मड़ियांव थाने के ठीक पास , फ्लाईओवर के नीचे सीतापुर रोड पर हुई। कैसे हुई शुरुआत पुलिस के मुताबिक, भरत नगर (आनंद हॉस्पिटल के पास) निवासी 70 वर्षीय मदन बिहारी तिवारी अपने 19 वर्षीय पोते संकल्प तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर बिजली का बिल जमा करने निकले थे। रास्ते में थाने के सामने एक कबाड़ी ठेला लेकर गलत दिशा से आ रहा था। संकल्प…
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के सदस्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। बहुत जल्द एनपीएस में बाजार के उतार-चढ़ाव से पूरी तरह अलग, एक निश्चित रिटर्न या पेंशन भुगतान का विकल्प मिल सकता है। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) इस योजना को शुरू करने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा कर रहा है, हालांकि यह योजना अभी शुरुआती चरण में है। मौजूदा समय में एनपीएस मूल रूप से अंशदान आधारित व्यवस्था है, जिसके तहत पहले से किसी भी प्रकार की निश्चित पेंशन की गारंटी नहीं होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण…
परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सड़िया गांव में बुधवार देर शाम बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी (45) पर धारदार हथियारों से हुए हमले के बाद उनकी लखनऊ स्थित केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में शुभम उर्फ गोलू, सुभाष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक रेक्सड़िया गांव निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर धनावा में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब…