Author: NDM

प्रदेश की अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या कम करने और मामलों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने 900 नए न्यायालयों की स्थापना का निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में मंगलवार को पहले चरण में 900 नए न्यायालयों की स्थापना और उनके लिए आवश्यक पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन नए न्यायालयों में 6,656 नियमित और 2,428 आउटसोर्स पदों का सृजन होगा। ये न्यायालय प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित किए जाएंगे। प्रस्ताव के तहत 237 अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, 391 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 272 सिविल जज…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के बीच यमुना नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बांध परियोजना को लेकर समझौता हुआ। इस समझौते के तहत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बनने वाले बांध के पानी का बंटवारा किया जाएगा। परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया गया है और इसकी करीब 90 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार, जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि भागीदार राज्यों द्वारा वहन किए जाने की बात कही गई है। इस परियोजना से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में दिल्ली को विभिन्न…

Read More

सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है कि UPI लेनदेन पर कारोबारियों से कोई नया शुल्क न वसूला जाए। खासकर छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को UPI भुगतान स्वीकार करने पर किसी अतिरिक्त शुल्क का बोझ नहीं उठाना होगा। सरकार के अनुसार, UPI देश में रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान का अहम माध्यम बन चुका है, इसलिए इसके इस्तेमाल को आसान और कम लागत वाला बनाए रखना जरूरी है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि करीब 2,000 रुपये तक के छोटे व्यापारिक लेनदेन पर MDR (Merchant Discount Rate) नहीं लगाया जाएगा। वहीं, इससे अधिक मूल्य के कुछ लेनदेन पर…

Read More

आईटी सिटी योजना की एनओसी के नाम पर 2.60 करोड़ मांगने का आरोप, 15 लाख नकद और 25 लाख के दो चेक लेने के बाद भी नहीं हुआ काम — डेढ़ महीने पहले ही विजिलेंस ने जेई को रंगे हाथ पकड़ा था लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा। अगस्त में विजिलेंस की छापेमारी और गिरफ्तारियों के बाद भी तस्वीर नहीं बदली — इसका ताजा सबूत सोमवार को खुद प्राधिकरण मुख्यालय में देखने को मिला, जहां अफसरों के कमरों के ठीक बाहर एक कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर के बीच जमकर मारपीट हो गई। वजह थी…

Read More

अलीगंज के सेक्टर-ओ में खाली पड़ी प्राधिकरण की जमीन का इस्तेमाल अब खेल और मनोरंजन के लिए किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण  8.40 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स एरिना विकसित करेगा। इसके साथ ही परिसर में तीन पार्क और बच्चों के लिए किड्स पार्क भी विकसित किए जाएंगे। परियोजना के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एडीए उपाध्यक्ष ने परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। तीन स्थानों पर विकसित होंगे किड्स प्ले एरिया और पार्क स्पोर्ट्स एरिना के अलावा अलीगंज में तीन अलग-अलग स्थानों पर बच्चों…

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हेलीपैड निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को प्रदेश में 736 स्थानों पर हेलीपैड विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश में हेलीपैड के लिए जमीन तो अधिकांश स्थानों पर उपलब्ध बताई जा रही है, लेकिन कई जगहों पर नागरिक उड्डयन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप भूमि नहीं मिल पा रही है। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष के मुताबिक, जमीन उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

साइबर धोखाधड़ी के जरिए अर्जित अवैध धनराशि पर निगरानी बढ़ाने के लिए बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब बैंक ग्राहकों के वित्तीय प्रोफाइल और लेनदेन के पैटर्न के आधार पर खातों की निगरानी करेंगे। यदि किसी खाते में उसकी सामान्य गतिविधियों की तुलना में असामान्य रूप से अधिक लेनदेन पाया जाता है, तो बैंक उस पर कार्रवाई कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध लेनदेन सामने आने पर बैंक को संबंधित राशि या खाते पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का अधिकार होगा। साथ ही, खाताधारक को अपना पक्ष रखने और लेनदेन से संबंधित जानकारी या…

Read More

उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कई बड़ी घोषणाएं कीं। प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की। इसके लिए 500 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड की व्यवस्था की जाएगी और सहायता प्राप्त करने की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय…

Read More

एसडीएम न्यायालय में अहमद फौजदारी लिपिक के पद पर तैनाती कराने का भरोसा देकर दो लाख रुपये लेने के आरोप में हसनपुर के तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर गोरखपुर के पद पर तैनात सुदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तैनाती नहीं होने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो पीड़ित को धमकाया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के लालबाग निवासी मोहम्मद यूनुस वर्ष 2024 में तहसील में उर्दू अनुवादक एवं सहायक वासिल बाकीनवीस के…

Read More

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कामगारों को पेंशन व्यवस्था से जोड़ने के लिए पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत ई-श्रम पोर्टल पर पहले से पंजीकृत कामगार अपने मोबाइल फोन के जरिए कुछ आसान चरणों में पेंशन खाता खोल सकेंगे। खाते में यूपीआई के माध्यम से छोटी-छोटी रकम जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य उन लोगों के लिए पेंशन की बचत को आसान बनाना है, जो संगठित क्षेत्र के बाहर काम करते हैं और जिनकी आय हर महीने एक जैसी नहीं…

Read More