Close Menu
News Drift Media
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
News Drift Media
E - Papers
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खबर विशेष
  • खेल
  • राज्य
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • ई पत्रिका
  • राष्ट्रीय
  • …
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • सोशल
News Drift Media
Home»राष्ट्रीय»अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा: दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट 18 घंटे लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा
राष्ट्रीय

अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा: दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट 18 घंटे लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा

NDMBy NDMAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Follow Us
Google News Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा: दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट 18 घंटे लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त जमकर हंगामा खड़ा हो गया, जब अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब 18 घंटे तक लेट हो गई। लंबे इंतजार और उड़ान का समय बार-बार बदले जाने से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के टिकट काउंटर पर पहुंचकर जमकर विरोध जताया और कर्मचारियों के साथ तीखी बहस भी हुई।

पहले रात में उड़ान, फिर टलती चली गई फ्लाइट

यात्रियों के मुताबिक इस फ्लाइट को पहले शनिवार रात करीब 8:40 बजे रवाना होना था, लेकिन बाद में इसका समय बढ़ाकर रविवार सुबह 11 बजे कर दिया गया। इसके बाद भी उड़ान रवाना नहीं हो सकी और यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट में करीब 17 से 18 घंटे की देरी हो चुकी है। बार-बार समय बदले जाने और साफ जानकारी न मिलने से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों का सब्र जवाब दे गया।

करीब 300 यात्री हुए प्रभावित

इस देरी से करीब 300 यात्री प्रभावित हुए, जिनमें लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं और 60 प्रतिशत पुरुष यात्री शामिल थे। कई यात्री अपने छोटे बच्चों के साथ घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। एक महिला यात्री ने अपने छोटे बच्चे के साथ परेशानी जताते हुए कहा कि फ्लाइट लगातार लेट हो रही है, जिससे बच्चे की देखभाल करना उनके लिए मुश्किल हो गया है।

रिफंड और वैकल्पिक टिकट की मांग को लेकर भिड़े यात्री

नाराज यात्रियों ने एयरलाइन पर आरोप लगाया कि प्रबंधन ने न तो उनके ठहरने की कोई व्यवस्था की और न ही उन्हें रिफंड की सुविधा दी। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइन की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने या स्थिति स्पष्ट करने को तैयार नहीं था। गुस्साए यात्रियों ने काउंटर पर पहुंचकर एयरलाइन कर्मचारियों से जल्द उड़ान रवाना करने, टिकट का रिफंड देने या वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की।

यात्रियों ने डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि इतनी लंबी देरी की स्थिति में एयरलाइन को यात्रियों को जरूरी सुविधाएं देने के साथ-साथ नियमानुसार वैकल्पिक यात्रा या रिफंड की सुविधा देनी चाहिए थी। उनका कहना था कि इस लंबी देरी के चलते उनकी आगे की यात्रा की योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

एयरपोर्ट पर घंटों धूप में इंतजार

लंबे इंतजार के दौरान कई यात्री बच्चों के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही धूप में बैठे या खड़े रहने को मजबूर हुए। एयरलाइन की तरफ से समय पर न तो ठहरने की व्यवस्था की गई और न ही खाने-पीने की उचित सुविधा दी गई, जिसकी वजह से यात्रियों की नाराजगी और बढ़ गई।

फिलहाल इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट की ओर से देरी के स्पष्ट कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों ने एयरलाइन से जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने और उनकी परेशानी का समाधान करने की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
NDM
  • Website

Related Posts

महंगाई की मार: दालों की कीमतों में उछाल, अरहर 20 रुपये महंगी

September 24, 2026

SIR पर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

September 24, 2026

चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, तत्काल हटाने की मांग

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Refund Policy
  • Advertise with us
  • Contact us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.