उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद शनिवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। इसके साथ ही लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव वाले डॉ. शर्मा को केंद्र शासित प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. दिनेश शर्मा ने नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अंडमान-निकोबार में विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। सक्रिय राजनीति से…
Author: News Drift
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) के साथ पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत कंपनी एके-203 असॉल्ट राइफलों के लिए गोला-बारूद की आपूर्ति करेगी। 7.62×39 एमएम कारतूस बनाने की जिम्मेदारी समझौते के अनुसार, अदाणी डिफेंस मुख्य रूप से एके-203 असॉल्ट राइफलों के लिए 7.62×39 एमएम कैलिबर का कारतूस तैयार करेगी। यह पहल भारत-रूस राइफल निर्माण कार्यक्रम के लिए एक एकीकृत घरेलू आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि आईआरआरपीएल भारत और…
लखनऊ, न्यूज़ ड्रिफ्ट। उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग इस वित्तीय वर्ष राजस्व संग्रह के मोर्चे पर नया कीर्तिमान स्थापित करता दिख रहा है। विभाग ने अप्रैल से अगस्त 2026-27 के बीच महज पांच महीनों में 24,795.52 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 22,337.62 करोड़ रुपये था, यानी इस बार 2,457.90 करोड़ रुपये यानी करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे खास बात यह है कि विभाग ने वार्षिक लक्ष्य 71,278 करोड़ रुपये का करीब 34.8 प्रतिशत हिस्सा महज पांच महीनों में ही हासिल कर…
यूक्रेन को सैन्य सहायता पहुंचाने के मकसद से किए गए एक बड़े गोला-बारूद सौदे ने एस्टोनिया की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस विवाद के बाद देश के रक्षा मंत्री हन्नो पेवकुर (Hanno Pevkur) को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरा मामला भारतीय स्वामित्व वाली एक कंपनी से जुड़े 70 मिलियन यूरो (करीब ₹768.50 करोड़) के आर्टिलरी शेल सौदे से संबंधित है। क्या था पूरा सौदा? एस्टोनिया ने अगस्त 2024 में इटली की कंपनी डाटासेल SRL के साथ पहला समझौता किया और उसे करीब 15 मिलियन यूरो का अग्रिम भुगतान किया। इसके बाद अक्टूबर में दूसरा समझौता…
उत्तर प्रदेश में विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी कराने की प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दैनिक भास्कर की एक बड़ी स्टिंग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो विधायक — एक भाजपा और एक समाजवादी पार्टी (सपा) से — विधायक निधि से सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने के एवज में कमीशन मांगते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड हुए हैं। 35 फीसदी कमीशन पर अड़े रहे विधायक रिपोर्ट के अनुसार, स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दोनों विधायक विकास कार्यों के ठेके के बदले 35 प्रतिशत कमीशन…
गोण्डा: अमर बलिदानी गोंडा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोंडा के परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए अमर बलिदानी महाराजा देवी बक्श सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गोंडा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने की। प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस…
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बुधवार रात नौ बजे शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी 2026) का परिणाम घोषित कर दिया गया। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि यूपी टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई 2026 को एक पाली में, इस तरह कुल पांच पालियों (तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर और तीन पाली प्राथमिक स्तर) में प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई थी। परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 19,94,661 होने के कारण इसे तीन दिनों की पांच पालियों में कराना…
मध्य पूर्व एशिया में पिछले कुछ महीनों से चल रही राजनीतिक और सैन्य अस्थिरता का सीधा असर उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार पर पड़ा था, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही है। खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों के साथ यूपी के कारोबारी रिश्ते तेज़ी से सुधरने लगे हैं। इस दौरान राज्य ने न केवल नए बाज़ार तलाशे, बल्कि नए देशों के साथ कारोबारी संबंध भी मज़बूत किए, और वित्त वर्ष की पहली छमाही का नतीजा कुल मिलाकर सकारात्मक रहा। कैसे लगा था कारोबार को झटका ईरान युद्ध के बाद जनवरी से मार्च 2026 के बीच खाड़ी…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen Z के प्रदर्शनों की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नई और अनोखी तस्वीर सामने आई — इस बार सड़क पर उतरने वाले युवा नहीं, बल्कि स्कूली बच्चे थे। मीडिया ने इसे “Gen Alpha” का विरोध नाम दिया, यानी 2010 से 2024 के बीच जन्मी वह पीढ़ी जो अब तक ज़्यादातर स्मार्टफोन और डिजिटल दुनिया से जुड़ी पहचान के लिए जानी जाती थी, पहली बार अपने बुनियादी अधिकारों के लिए सड़क पर नारेबाज़ी करती नज़र आई। यह पूरा मामला शुरू हुआ लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश…
Clinical Establishments Act की वैधता पर केंद्र का जवाब; सरकार बोली- मरीजों की पहुंच और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बीच संतुलन जरूरी निजी अस्पतालों में इलाज का कितना शुल्क लिया जाए और क्या सरकार इस पर कोई सीमा तय कर सकती है? यह सवाल अब सुप्रीम कोर्ट में चल रही एक अहम कानूनी लड़ाई का हिस्सा बन गया है। इस मामले में केंद्र सरकार ने क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स (सेंट्रल गवर्नमेंट) रूल्स, 2012 के Rule 9(ii) का बचाव किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि इस व्यवस्था का…