Author: NDM

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए मिलने वाले लोन में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सोलर कनेक्शन के लिए लोन लेने की प्रक्रिया में संपत्ति की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी डेवलपमेंट एसोसिएशन (यूपीनेडा) ने नए निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सोलर लोन का आवेदन उसी व्यक्ति के नाम पर मंजूर किया जाएगा, जिसके नाम संबंधित संपत्ति की रजिस्ट्री होगी। यदि आवेदनकर्ता के नाम रजिस्ट्री नहीं…

Read More

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गोंडा जिले के एक पुराने भूमि विवाद मामले की सुनवाई कर रही सिविल जज (सीनियर डिवीजन) को गोंडा की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा फोन कर कथित रूप से प्रभावित करने के प्रयास पर सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की एकल पीठ ने इस घटना को न्यायिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला और न्याय प्रशासन में बाधा बताते हुए कड़ी टिप्पणी की। क्या है मामला यह विवाद ज्योति विद्या मंदिर स्कूल और नगर पालिका परिषद गोंडा के बीच वर्ष 1997 से सिविल कोर्ट में लंबित है। मामला भूमि से जुड़ा है, जिसे…

Read More

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब चीनी के बढ़े दामों ने इस बार रक्षाबंधन की मिठास में महंगाई का तड़का लगा दिया है। त्योहार नजदीक आते ही हर बार की तरह दूध और खोवा के दाम भी बढ़ गए हैं। हालांकि बड़े दुकानदार दाम बढ़ाने को लेकर अभी असमंजस में हैं, जबकि छोटे दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन की मिठाई एक-दो दिन पहले ही तैयार होती है, ऐसे में कच्चे माल के बढ़े दाम के आगे उनके पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। माना जा रहा है कि त्योहार पर कुछ मिठाइयों में पांच से 10…

Read More

उत्तर प्रदेश में महिला सरकारी कर्मियों के लिए मातृत्व अवकाश के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी कैबिनेट ने अब मातृत्व अवकाश के लिए दो बच्चों की उम्र में दो साल का अंतर अनिवार्य होने की शर्त को समाप्त कर दिया है। मातृत्व अवकाश का आधार — सहायक नियम 153 उत्तर प्रदेश में सरकारी महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने की व्यवस्था मूल नियम 101 के तहत बनाई गई है, जिसके अंतर्गत राज्यपाल ने सहायक नियम 153 (Subsidiary Rule 153) बनाया है। यही नियम प्रदेश में सभी सरकारी और परिषदीय महिला कर्मचारियों — जैसे शिक्षिकाओं, बेसिक शिक्षा परिषद…

Read More

उत्तरप्रदेश  के परिषदीय और सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करने वाले रसोइयों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य मंत्रिमंडल ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए रसोइयों के मासिक मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब रसोइयों को हर महीने 2,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये मानदेय मिलेगा। करीब पांच साल बाद बढ़ा मानदेय रसोइयों के मानदेय में यह बढ़ोतरी करीब पांच साल बाद हुई है। इससे पहले अप्रैल 2022 में मानदेय को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये किया…

Read More

छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्लोरफेनिरामाइन मेलेट (Chlorpheniramine Maleate) और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrochloride) के संयोजन से बनी सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। इन दवाओं का इस्तेमाल अब तक खासतौर पर छोटे बच्चों में सर्दी, नाक बहने और नाक बंद होने जैसे लक्षणों से राहत देने के लिए किया जाता रहा है। सरकार का फैसला मुख्य रूप से चार साल से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Read More

हिंद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार सचान और उनकी पत्नी डॉ. रिचा मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए। पदाधिकारियों ने दावा किया कि दोनों ने मिलकर ट्रस्ट के साथ करीब 96 करोड़ रुपये का वित्तीय घोटाला और आपराधिक षड्यंत्र किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा गया प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने न्यायालयी आदेशों, बैंक अभिलेखों, एफआईआर और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि जांच में कई वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के…

Read More

अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम चरण की व्यापार वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में भारी कड़वाहट आ गई है। इस विफलता के जवाब में अमेरिका ने कनाडा से आने वाले लगभग 28 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर 50% का भारी-भरकम शुल्क (टैरिफ) लगा दिया है। कनाडा का रुख जवाबी कार्रवाई की चेतावनी: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्पष्ट किया है कि कनाडा इस अमेरिकी फैसले का मुंहतोड़ जवाब देगा। अनुचित बदलावों का आरोप: कार्नी के अनुसार, वार्ता के अंतिम समय में अमेरिकी पक्ष द्वारा की गई अनुचित शर्तों और बदलावों की वजह…

Read More

राजधानी की बहुचर्चित सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना के हजारों खरीदारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने टाउनशिप के अधूरे विकास कार्यों को अपने स्तर पर पूरा कराने और पूरी परियोजना को टेकओवर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण परियोजना के अधूरे कामों को अपने स्तर पर पूरा कराने की तैयारी में है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इस संबंध में पिछले सप्ताह शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। परियोजना में सड़क, पेयजल, सीवर,…

Read More

उत्तर प्रदेश में नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 52 नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई प्रमुख राजनीतिक चेहरे शामिल हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी शामिल हैं। इनमें संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और ओम प्रकाश राजभर के अलावा अपर्णा यादव का नाम भी बताया गया है। स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई अन्य प्रमुख…

Read More