Author: NDM

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राजधानी में ई-रिक्शा की तेजी से बढ़ती संख्या और इससे उत्पन्न यातायात समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा की बढ़ती तादाद शहर में गंभीर ट्रैफिक जाम की वजह बन रही है, और राज्य सरकार को इस समस्या के समाधान के लिए उचित नीति बनानी होगी। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने शहर में यातायात प्रबंधन से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि लखनऊ में करीब 80 हजार ई-रिक्शा संचालित…

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मानजनक जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने ‘उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014’ में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत ऐसे बुजुर्ग माता-पिता को अपनी संपत्ति से उन बच्चों या आश्रित रिश्तेदारों को बेदखल करने का अधिकार मिलेगा, जो उनका भरण-पोषण नहीं करते या उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट ने नियमावली के नियम 22 में 22क, 22ख और 22ग जोड़ने का निर्णय लिया है। नए प्रावधानों के जरिए बुजुर्गों को…

Read More

मिजोरम के विवाह, तलाक और संपत्ति विरासत से जुड़े कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका दाखिल की गई है। उद्यमी और कांग्रेस नेता मेरियम एल. ह्रांगचल ने मिजो मैरिज, डिवोर्स एंड इनहेरिटेंस ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2014 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कानून के कुछ प्रावधान मिजो महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं, खासकर तब जब वे मिजो समुदाय से बाहर के पुरुष से शादी करती हैं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि याचिका में विवाह के साथ-साथ महिलाओं के संपत्ति और विरासत के अधिकार तथा संविधान के तहत…

Read More

IBPS Clerk भर्ती 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IBPS ने देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानी क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त निर्धारित थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। किन…

Read More

देश में चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने टैरिफ रेट कोटा (TRQ) के तहत आयात की जाने वाली कच्ची चीनी को घरेलू बाजार में उतारने की समयसीमा में बदलाव किया है। अब आयात की गई हर खेप को बिल ऑफ एंट्री दाखिल होने की तारीख से दो महीने के भीतर रिफाइन करके सफेद चीनी के रूप में बाजार में बेचना होगा। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब चीनी की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान करीब 15…

Read More

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में चलने वाली सरकारी बसों में 60 साल से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने जा रही है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह योजना भाजपा के 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए एक बड़े चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षाबंधन से ठीक पहले, 26 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को यहां 60 वर्ष…

Read More

डिजिटल ग्रीन हाई-वे 2027: देश में नेशनल हाई-वे और एक्सप्रेस-वे पर सफर करने का अनुभव अब पूरी तरह बदलने वाला है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए एक नई नीति तैयार की है, जिसके तहत भारत में 1 जनवरी 2027 से डिजिटल ग्रीन हाई-वे इंफ्रास्ट्रक्चर का नया दौर शुरू होगा। इस तारीख के बाद बनने वाला हर नया फोर लेन या इससे ऊपर का नेशनल हाई-वे और एक्सप्रेस-वे शुरुआत से ही अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक से लैस होकर तैयार होगा। पूरा रोड नेटवर्क आएगा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस योजना की सबसे बड़ी और अहम विशेषता यह है कि…

Read More

अफगानिस्तान  क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए सोमवार को इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंप दी। यह पहला मौका होगा जब इब्राहिम पूर्णकालिक टी-20 कप्तान के तौर पर किसी सीरीज का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली में होगी ‘घरेलू सीरीज’ दिलचस्प बात यह है कि यह सीरीज अफगानिस्तान की तकनीकी रूप से “घरेलू सीरीज” मानी जाएगी, भले ही यह भारत की धरती पर खेली जाए। तीनों मुकाबले 13 से 17 सितंबर के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे — यानी टीम इंडिया इस सीरीज में मेहमान टीम…

Read More

राजधानी में मौसम बदलने के साथ ही स्वाइन फ्लू पैर पसारने लगा है। पिछले एक महीने के भीतर तीन और लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, जिससे जनवरी से अब तक लखनऊ में पुष्टि हो चुके मरीजों का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर मरीज पहले सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर सरकारी अस्पतालों में पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर हुई एलाइजा जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन अब मरीजों पर करीबी नजर रखने के साथ-साथ आम लोगों को भी सतर्क…

Read More

सरकारी सेवा में कार्यरत किसी कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान असामयिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए “अनुकम्पा नियुक्ति” या “मृतक आश्रित भर्ती” की व्यवस्था बनाई गई है। इसका मूल उद्देश्य यह है कि जिस परिवार ने कमाने वाले सदस्य को खोया है, उसे तत्काल किसी सरकारी पद पर नियुक्ति देकर आर्थिक सहारा दिया जाए। लेकिन जब यह नियुक्ति पुलिस, पीएसी या अन्य ऐसे विभागों में होती है जहाँ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) अनिवार्य होती है, तो यह सवाल बार-बार उठता है कि क्या मृतक आश्रितों को इस परीक्षा से छूट दी जानी…

Read More