श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश कर दी है। रिपोर्ट में SIT ने मंदिर परिसर से जुड़े मामलों में सामने आई घटनाओं, आरोपियों की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों का उल्लेख किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, 105 घटनाओं की जांच की जा रही है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। SIT ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चढ़ावा चोरी से जुड़े मामलों में गवाहों के बयान…
Author: NDM
आटा, दाल और सब्जियों के बाद अब मसालों की बढ़ती कीमतों ने भी आम लोगों के रसोई बजट पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा और इलायची समेत रोजाना इस्तेमाल होने वाले कई मसालों के दाम बढ़े हैं। फुटकर बाजार में प्रमुख मसालों की कीमतों में करीब 10 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुभाष मार्ग, थोक बाजार से लेकर निशातगंज, फतेहगंज, आलमबाग और खुदरा बाजारों तक मसालों के दाम में तेजी देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार, सबसे अधिक असर इलायची और गरम मसालों की…
अंसल एपीआई की गोल्फ सिटी परियोजना में बंधक रखे गए 2747 भूखंडों को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) मुक्त करेगा। इससे वैध आवंटियों के हितों की रक्षा होने के साथ लंबे समय से इस मामले में फंसे होम बायर्स को भी राहत मिलने की उम्मीद है। एलडीए की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के समक्ष परियोजना को पूरा करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अंसल एपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड…
एशियाई खेल 2026: जापान में शुरू हुए 20वें एशियाई खेलों के पहले ही दिन भारतीय बेटियों ने कमाल कर दिया। शूटिंग में दो रजत पदक आए, मार्शल आर्ट्स में एक पदक पक्का हुआ, क्रिकेट टीम फाइनल में पहुँची और हॉकी टीम ने विशाल जीत दर्ज की। निशानेबाजी: इलावेलिन की दोहरी सफलता इलावेलिन वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत जीता। भारतीय टीम ने 1898.0 अंक बनाए, जो इन खेलों में भारत का पहला पदक रहा। चीन ने 1904.2 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण और मेजबान जापान ने 1897.1 के…
पैकबंद खाद्य पदार्थों पर अब वास्तविक निर्माण तिथि अंकित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देश का उद्देश्य उपभोक्ताओं को खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराना है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की सीमा के भीतर पैक किए जाने वाले खाद्य उत्पादों के पैकेट पर वास्तविक निर्माण की तारीख स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुछ निर्माता खाद्य पदार्थों की पैकिंग की तारीख को ही निर्माण की तारीख के रूप में दर्ज कर रहे…
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इटौंजा क्षेत्र स्थित शार्प ग्लोबल स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश शिक्षा विभाग से की गई है। स्कूल के प्रबंधक, प्रिंसिपल और शॉर्ट सर्किट से जली बस के चालक के खिलाफ इटौंजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में सामने आया कि स्कूल की 18 बसों में से 14 बिना फिटनेस, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के चल रही थीं। इन सभी बसों को सीज कर दिया गया है। शनिवार सुबह हुआ हादसा शनिवार सुबह स्कूल की मिनी बस (यूपी-81-बीटी-6203) बच्चों को लेकर स्कूल जा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। नए कानून के तहत रूस से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, One Big Beautiful Bill Act में कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। इनमें रूस से जुड़े ऊर्जा उत्पादों की खरीद पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान भी है। अमेरिका का उद्देश्य रूस की ऊर्जा से होने वाली आय पर दबाव बढ़ाना है। ईरान पर प्रतिबंध पांच साल तक बढ़े नए…
उत्तर प्रदेश में नीट-यूजी 2026 के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए पहले चरण की काउंसलिंग को दोबारा कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण की काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज का आवंटन पाने वाले अभ्यर्थियों को इस बदलाव के बाद दोबारा प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 16 सितंबर को जारी आदेश के अनुपालन में यह संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की…
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कर्मचारियों के लिए लागू न्यूनतम वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ने के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन सीमा में बढ़ोतरी की गई है। सितंबर 2014 में…
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे पंचायत सहायकों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। 16 सितंबर 2026 को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की कि प्रदेश के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों का मासिक मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया जाएगा — यानी सीधे 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई बातचीत के बाद लिया गया, और इसके साथ ही मंत्री ने पंचायत सहायकों से जुड़ी कई अन्य मांगों को भी मंजूरी दी। आंदोलन के दबाव में आया फैसला यह घोषणा अचानक…