केंद्र सरकार की नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना VB-G RAM G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन, ग्रामीण) के लागू होने के ठीक पहले महीने में ही रोजगार सृजन के आंकड़ों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में योजना के तहत केवल 7.67 करोड़ पर्सन-डेज रोजगार सृजित हुआ, जो पिछले साल इसी महीने पुरानी योजना मनरेगा (MGNREGS) के तहत सृजित हुए 15.33 करोड़ पर्सन-डेज की तुलना में करीब 49.94 प्रतिशत कम है। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब सरकार ने दो दशक पुरानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…
Author: NDM
उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर है। अब निपुण परीक्षा में भी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड मिलेगा। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा पांच तक के छात्रों की निपुण परीक्षा का परिणाम अभिभावकों को सौंपा जाएगा। खास बात यह है कि परीक्षा परिणाम ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा, जिससे अभिभावक कभी भी अपने बच्चे की प्रगति देख सकेंगे। नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित निपुण मूल्यांकन को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। किन विषयों में होगी दक्षता जांच भाषा, विज्ञान, गणित और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों की दक्षता…
100% टैरिफ की धमकी: 9 अगस्त 2026 को अमेरिकी सीनेट ने एक ऐसा विधेयक पारित किया है जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। इस सूची में भारत भी शामिल है, जो रूस से कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। यह विधेयक भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और चल रही व्यापार वार्ता के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है । विधेयक का नाम और पृष्ठभूमि इस विधेयक का औपचारिक नाम “लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट, 2026” है। यह…
UPI : केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शनिवार (8 अगस्त) को स्पष्ट किया कि यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए भुगतान करने वाले आम उपभोक्ताओं पर किसी भी तरह का लेनदेन शुल्क नहीं लगेगा और सभी व्यक्ति-से-व्यक्ति (पर्सन-टू-पर्सन) लेनदेन पूरी तरह मुफ्त बने रहेंगे। हालांकि मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में जब कभी एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू किया जाएगा, तो वह एक निश्चित सीमा (थ्रेशोल्ड) से ऊपर के और सीमित दायरे के व्यापारी लेनदेन पर ही, बहुत मामूली दर से लगेगा — जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले एमडीआर से काफी कम होगा। एमडीआर क्या…
उत्तर प्रदेश में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में स्कूल स्तर से ही तैयार करने की एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) स्तर के विद्यार्थियों को सीधे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के युवा अधिकारियों से मार्गदर्शन पाने का मौका मिलेगा। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने इस संबंध में “शीर्ष प्राथमिकता” का शासनादेश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हर महीने अनिवार्य स्कूल दौरा शासनादेश के मुताबिक हर महीने कम-से-कम एक स्कूल का दौरा…
अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भवन मानचित्र स्वीकृति के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब राजधानी में व्यावसायिक और सार्वजनिक उपयोग की सभी गैर-आवासीय इमारतों के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। संबंधित श्रेणी के भवनों का नक्शा तभी स्वीकृत होगा, जब आवेदक फायर विभाग की ओर से जारी फायर एनओसी या निर्धारित अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेगा। एलडीए का कहना है कि अब भवन निर्माण की शुरुआत से ही सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भविष्य में आग जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान…
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर अनंत नगर योजना के 460 भूखण्डों का पंजीकरण खोल दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार को ही आदेश जारी कर दिए थे, जिसके तहत आज यानी 09 अगस्त से 09 सितम्बर 2026 तक भूखण्डों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह भूखंड 44,731 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मोहान रोड पर बस रही डेढ़ लाख लोगों की बस्ती एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक मोहान रोड पर 785…
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की फास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र से हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के जिन तीन विषय विशेषज्ञों को अनुवाद कार्य सौंपा गया था, उन्होंने ही प्रश्नों को याद कर, संक्षेप में लिखकर और एनसीईआरटी की किताबों में संबंधित हिस्सों पर निशान लगाकर पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई। कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई की दलीलें सुनीं। आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के लिए 10 अगस्त की तारीख तय कर दी गई है। इसी दिन तीनों आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने…
परिवहन प्रवर्तन: उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की प्रवर्तन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार ने डिटेंशन (डंपिंग) यार्डों के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में पांच जिलों में निर्माण कार्य को गति देने के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (C&DS) को 6.03 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुलंदशहर, शामली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बाराबंकी में डिटेंशन यार्ड विकसित किए जा रहे हैं। इनमें बाराबंकी, पीलीभीत और शाहजहांपुर के लिए निर्माण कार्य की दूसरी एवं अंतिम किश्त जारी की गई है। बाराबंकी को 1.62 करोड़…
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की तरबगंज तहसील में शत्रु संपत्ति से जुड़े कथित फर्जीवाड़े ने एक नया मोड़ ले लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), गोंडा ने मामले में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिलने पर तरबगंज थाना पुलिस को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह मामला तरबगंज तहसील के ग्राम गौहानी स्थित एक शत्रु संपत्ति से जुड़ा है। अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि राजस्व अभिलेखों में कूटरचना, ओवरराइटिंग और कथित मिलीभगत के माध्यम से फर्जी प्रविष्टियां दर्ज…